Deoria News: पूरे चराचर में परमात्मा ही सत्य हैं : शशि शेखर
देवरिया, नवम्बर 28 -- Deoria News: रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर के मल्लाह टोली वार्ड में चल रहे संगीमतयी श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पं.शशि शेखर जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाया। जिसे सुन और झांकी को देख श्रोता भाव विभोर हो गए। उन्होंने कहा कि परमात्मा ही सत्य हैं। जब जब पृथ्वी पर अत्याचार, अनाचार व अन्याय बढ़ा है तब तब प्रभु का अवतार हुआ है। अत्याचार को समाप्त कर धर्म की स्थापना को लेकर ही प्रभु का अलग अलग रूपों में अवतार होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाएं तोड़ दी तो प्रभु श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। कथा के दौरान बासुदेव, माता यशोदा व भगवान कृष्ण के बालरूप की झांकी देख श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने को विवश हो गए। इस दौरान कथा व्यास पं.शशि शेशर जी महाराज ने -नन्द घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल जी... भजन प्रस्तुत किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.