Deoria News: पुल के नीचे मिला अज्ञात युवती का शव
देवरिया, जुलाई 2 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मैरवा-मझौली मार्ग पर स्थित बहियारी बघेल पुल के नीचे बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा उसकी शिनाख्त में जुटी है।
शव की खोज बुधवार दोपहर बाद पुल के नीचे पानी में एक महिला का शव देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर भाटपाररानी और बनकटा थाना पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष प्रतीत हो रही है।
मृतका के कपड़े उसने मैरून रंग की हाफ गोल गले की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिस पर सफेद रंग से अंग्रेजी में होप लिखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.