देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: मईल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थानाध्यक्ष विकास नाथ ने तेलिया कलां बेलवा में बुधवार को चौपाल लगाई और लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान मौके पर ही छोटे-छोटे विवादों का पुलिस ने निपटारा करा दिया।कुछ महिलाओं ने सामूहिक रुप से शिकायत की कि गांव के समीप सरकारी शराब की दुकान होने से अधिकांश पुरुष शराब पीकर घर में आकर मारपीट करते हैं। वहीं महिलाओं को महिला सशक्तीकरण के बारे में भी बताया गया। जबकि एसएसआई रामदयाल सिंह ने साइबर अपराध को लेगर लोगों को जानकारी दी। यह भी पढ़ें- बहू-बेटियों को हक का पाठ, खोला सुरक्षा का मोर्चा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...