Deoria News: पुलिस ने दो पर की कार्रवाई
देवरिया, सितम्बर 28 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया पर कमेंट करने को लेकर गाली-गलौज व मारपीट तथा ई-रिक्शा के किराए को लेकर विवाद के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की है।थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी चंद्रप्रकाश पुत्र सुभाष चंद्र पर सोशल मीडिया पर कमेंट करने की बात को लेकर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप है। वहीं थाना क्षेत्र के मझौवां गांव निवासी मुकेश प्रियदर्शी पुत्र स्व. रामदत्त पर ई-रिक्शा चालक से किराए को लेकर गाली-गलौज करने का आरोप है। दोनों मामलों में पुलिस ने एक-एक व्यक्ति की शांति व्यवस्था बनाए रखने के खिलाफ शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.