Deoria News: पुलिस ने गोमतीनगर से दोनों छात्राओं को किया बरामद
देवरिया, सितम्बर 9 -- Deoria News: बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना के निकट स्थित एक निजी विद्यालय की दो छात्राओं के थाने के सामने से हुए दुस्साहसिक अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते तीनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। छात्राओं की बरामदगी में पुलिस सफल रही। पुलिस ने छात्राओं को उनके परिजनों को सौंपा और आरोपितों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।
अपहरण की घटना सोमवार को थाना के समीप स्थित एक निजी स्कूल के दो छात्राओं का तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। थाने के सामने दिन दहाड़े हुई अपहरण की घटना से पुलिस सकते में आ गई। परिजनों की सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपितों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन छात्राओं की बरामदगी नही हो पाई।आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद छात्राओं की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.