Deoria News: पुलिस ने खाता धारक का वापस कराया 5.40 लाख
देवरिया, अक्टूबर 28 -- Deoria News: देवरिया। साइबर अपराध के शिकार एक खाता धारक के खाते से हुए 8.80 लाख रुपये में से 5.40 लाख रुपये वापस कराने में साइबर थाने की पुलिस ने सफलता पाई है। एएसपी आनंद कुमार पांडेय ने इससे संबंधित प्रमाण पत्र खाता धारक को दिया तो चेहरे खिल उठे।सलेमपुर उपनगर के इचौना पश्चिमी निवासी विनायक विश्वकर्मा के खाते से 8.80 लाख रुपये की 22 अक्टूबर को ठगी हो गई। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई के लिए चलते 5.40 लाख रुपये होल्ड हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उस रुपये को उनके खाते में वापस करा दिया। इसी तरह बघौचघाट पुलिस ने सेमरी सेख निवासी जैद सिद्दीकी के खाते में 2219 रुपये साइबर अपराधियों के चंगुल से वापस कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.