देवरिया, सितम्बर 26 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। सदर कोतवाली में बंद एक युवक को छुड़ाने के नाम पर 70 हजार रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने के बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।लार थाना क्षेत्र के गयागीर वार्ड के रहने वाले अंशु कुमार ने पुलिस से शिकायत की है। उसका आरोप है कि वह सोंदा स्थित भीम यादव के कार्यालय में काम करता है। 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर शाम को पांच बजे फोन आया कि भीम यादव को कोतवाली में बैठाया गया है। यह भी पढ़ें- Bareily News: एडीएम के स्टेनो से अवैध वसूली, पांच पर मुकदमा डेढ़ लाख रुपये दे दो तो छुड़वा दिया जाएगा। न देने पर चार वर्ष तक वह जेल में ही रहेगा। अंशु का आरोप है कि रात को 70 हजार रुपये दिया गया। दूसरे द...