देवरिया, अगस्त 25 -- Deoria News: देवरिया(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बरहज थाने की पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगों के पास से 82 हजार रुपये वापस हुआ है। पीड़ित को पुलिस ने इसका प्रमाण पत्र सोमवार को दिया तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ गई। धनंजय चौबे के खाते से जालसाजों ने 82 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिया। इसकी भनक जब उन्हें लगी तो उन्होंने टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई। साथ बरहज थाने की साइबर टीम को भी इसकी जानकारी दी। साइबर टीम ने पहल की और 82 हजार रुपये वापस कराने में सफल हो गई। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय सोमवार को थाने में बुलाकर पीड़ित को इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी दे दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...