देवरिया, जुलाई 6 -- Deoria News: रामपुर कारखाना( देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आखिरकार परिजनों ने चौथे दिन सोमवार को युवक का दाह संस्कार कर दिया। ग्रामीण पुलिस और प्रशासन के धैर्य की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। रविवार को परिजन मंत्री के आश्वासन पर भी दाह संस्कार करने को तैयार नहीं थे।रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ में 3 जुलाई की सुबह रास्ते के विवाद में अनुज, अमित समेत 9 आरोपियों ने राजू विश्वकर्मा की चाकू मार कर हत्या कर दिया था। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी प्रीति के तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ 3 जुलाई को ही हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह भी पढ़ें- Deoria News: हत्या के तीसरे दिन भी नहीं हुआ युवक का दाह संस्कार, मनुहार में जुटे अधिकारी पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने अपनी देखरेख में मृतक का शव घर प...