Deoria News: पुलिस अधीक्षक ने किया जीआरपी का वार्षिक मुआयना
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर रेलवे जीआरपी अधीक्षक ने गुरुवार को भटनी जीआरपी थाने का वार्षिक मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया गया। इस दौरान थानेदार अजय मौर्य सहित जिम्मेदार मौजूद रहे।पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र गुरुवार को भटनी पहुंचे। जहां सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय तथा महिला हेल्प डेस्क सहित बंदीगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्लेटफार्म पर मौजूद महिला तथा कांवड यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से भी बातचीत की। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं तथा महिला यात्रियों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी। कार्यालय में लंबित विवेचनाओं को योजना बनाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.