देवरिया, अगस्त 8 -- Deoria News: मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानिक कस्बा के एक वार्ड में स्थित पुलिया के निकट 8 वीं की एक छात्रा बेहोशी हालत में मिली। इसकी जानकारी होने पर खलबली मच गई। अगल बगल के लोग मौके पर जुट गये। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई । लोगो ने किसी तरह छात्रा को होश में लाया। लोगों का कहना है कि चार पहिया वाहन से कुछ लोग छात्रा को पुलिया के पास छोड़कर भाग गये थे । लोग का यह भी कहना है। कि छात्रा के कपडे अस्त व्यस्त भी थे। मामले में पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पुछ ताछ कर रही है।शुक्रवार की दोपहर मदनपुर कस्बा के केवटलिया वार्ड स्थित एक पुलिया के निकट बेहोशी हाल में एक छात्रा मिली । जिसकी जानकारी होने पर अगल बगल के लोग . जुट गए । वह कस्बा स्थित एक इंटर कालेज की आठवीं की छात्रा बताई जा रही है । जो रोज की भाँति प...