देवरिया, सितम्बर 14 -- Deoria News: महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। पुरानी रंजिश को लेकर शनिवार देर शाम बंजरिया गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका डॉक्टर ने इलाज किया। वहीं दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव में नाली को लेकर दीना नाथ गोंड और कमलावती देवी के पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। शनिवार देर शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने तक दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो चुके थे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाकर इलाज कराया। वहीं मामले में दीना नाथ गोंड पुत्र कवलेसर की तह...