देवरिया, नवम्बर 23 -- Deoria News: महुआडीह, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मड़पा गांव में भूमि विवाद की पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। आरोप है कि दरवाजे पर खड़ी युवती से अभद्रता करने और विरोध करने पर परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया गया।महुआडीह थाना क्षेत्र के मड़पा गांव निवासी बलवंती देवी ने तहरीर दी। बताया है कि 19 नवंबर की सुबह उनकी बेटी दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि इस बीच भूमि की पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के एक दर्जन से अधिक लोग दरवाजे पर पहुंच गए। आरोप है कि लोगों ने उनकी बेटी को गालियां देते हुए अभद्रता की। विरोध करने पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारपीट कर उसे घायल कर दिए। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके पति समेत तीन लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया आरोप है कि हमलावरों ने जा...