देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को औरा-चौरी स्थित पार्टी कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। यह भी पढ़ें- Etah News: गौरव दिवस के रूप में मनाई कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पूर्व मुख्यमंत्री का जीवन जिला उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय बबुना ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सिंह का पूरा जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश के विकास और सुशासन के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। कार्यक्रम के दौरान अजीत सिंह, जितेन्द्र सिंह, जिला मंत्री गोविन्द चौ...