देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। भागलपुर विकासखंड के इशारू गांव में एक परिवार में पहले पति की मौत उसके तीन दिन बाद पत्नी की हुई मौतों के बाद बेसहारा हुई पांच बच्चियों से राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने बच्चियों का हाल जाना और उन्हें राहत सामग्री उपलब्ध कराकर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।मईल थाना क्षेत्र के इशारू गांव के रहने वाले मोहन राजभर की कुछ दिन पहले सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी मौत के अवसाद में पत्नी सुगंधी देवी ने भी तीन बाद ही दम तोड़ दिया था। दंपति की मौत से उनकी पांच बेटियां अनाथ हो गई हैं। इसकी जानकारी मिलने पर शुक्रवार को राज्यमंत्री उनके घर पहुंचीं और बच्चियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई। राज्यमंत्री ...