Deoria News: पीएचसी के उच्चीकरण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी के उच्चीकरण कार्य का शिलान्यास सोमवार को विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी का परिणाम है कि भाटपाररानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी बनाया जा रहा है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार विधायक ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लचर थी। अस्पतालों में दवाइयों समेत अन्य जरूरी सुविधाओं का अभाव रहता था। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.