Deoria News: पिकअप ने ई-रिक्शा और मैजिक को मारा ठोकर, 20 मिनट तक ठप रहा देवरिया कसया मार्ग
देवरिया, सितम्बर 10 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तेज रफ्तार पिकअप चालक ने एक ई रिक्शा और मैजिक को ठोकर मार दिया। बीच सड़क मैजिक और पिकअप के आपस में फंस जाने से देवरिया कसया मार्ग पर आवागमन बंद रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जेसीबी लगाकर वाहन किनारे कराया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान करीब 20 मिनट तक आवागमन ठप रहा। गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार एक पिकअप ने रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के दो चौराहे पर बवाल मचा दिया। तरकुलवा की ओर से आ रहे पिकअप ने कोटवा मोड़ चौराहे पर एक ई रिक्शा में ठोकर मार दिया। हादसे में पिकअप चालक और उसमे बैठा एक सवारी घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। ई रिक्शा को ठोकर मार कर भाग रहे पिकअप चालक ने रामपुर कारखाना मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.