Deoria News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर
देवरिया, नवम्बर 8 -- Deoria News: खुखुन्दू, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर-देवरिया मार्ग पर डुमरिया मोड़ के पास शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।थाना क्षेत्र के बंजरिया शुक्ल गांव निवासी आदित्य कुमार (17) पुत्र घुरा प्रसाद और बैकुंठपुर गांव निवासी राज प्रसाद पुत्र गौरी प्रसाद बाइक से खुखुन्दू की तरफ जा रहे थे। डुमरिया मोड़ के पास सलेमपुर-देवरिया मार्ग से खुखुन्दू की ओर मुड़ते समय देवरिया की तरफ से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Dumka News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.