देवरिया, जुलाई 31 -- Deoria News: सलेमपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पारिवारिक और भूमि विवाद में मौत के घाट उतारी गई संकेशा देवी को पहले से ही अपनी हत्या की आशंका थी। वह अपनी जान की सुरक्षा को कोतवाली पुलिस समेत अन्य से भी गुहार लगा चुकी थी। अब हत्या के पहले का महिला का एक वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि 'हिन्दुस्तान' नहीं करता। सलेमपुर उपनगर के लोहियानगर वार्ड संख्या-11 निवासी संकेशा देवी (45) पत्नी जयराम चौहान की बुधवार की रात उनके ही नाबालिग बेटे ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। वारदात घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर के पास हुई। गंभीर चोट लगने से संकेशा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और हत्या करने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिय...