देवरिया, जुलाई 26 -- Deoria News: बरियारपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पहली बार जिले में वर्दी पर इस तरह के आरोप नहीं लगे हैं, इसके पहले भी इस तरह के आरोप लगते रहे हैं। इस मामले में केस दर्ज होने से पहले कई दिनों तक पंचायत चली, ताकि मामला दब जाए, लेकिन पीड़िता के जिद के चलते किसी की नहीं चली। अंतत: पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। फरार होने से पहले सिपाही ने कई वरिष्ठ लोगों के जरिये मामले को दबाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई। मामला बिगड़ता देख वह बरहज से फरार हो गया और मोबाइल बंद होने के चलते अब लोकेशन भी पुलिस को नहीं मिल पा रहा है。 यह भी पढ़ें- सिपाही ने शादी का झांसी देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, निलंबित पुलिस चौकी का इतिहास करौंदी पुलिस चौकी पहले सदर कोतवाली में थी। उस समय ही सिपाही की तैनाती करौंदी पुलिस चौकी...