Deoria News: पशु मित्र बनने को चौगुना ने की दावेदारी, 10 पदों को 39 युवाओं ने किया है आवेदन
देवरिया, सितम्बर 29 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिले में पशु मित्र बनने को पद से चौगुना ने दावेदारी की है। इसकी नियुक्ति को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर अभ्यर्थियों का सोमवार को भी साक्षात्कार हुआ। इसका परिणाम मंगलवार को घोषित किया जायेगा। पशु पालन विभाग में ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, प्राथमिक चिकित्सा और टैगिंग जैसे कार्य को पशु मित्रों की तैनाती की जाती है। उनके द्वारा पशुओं की बीमारी से बचाने को घर-घर जाकर टीका लगाया जाता है। वह गाय,भैंस और बकरियों का कृत्रिम गर्भाधान व पशुओं की पहचान को कानों में टैग लगाया जाता है। वह बीमार या घायल पशुओं को शुरुआती इलाज व प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं भी देते हैं। यह भी पढ़ें- UPSSSC: यूपी में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 पदों पर भर्ती, आवेदन का आखिरी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.