Deoria News: पर्यावरण संरक्षण को लेकर सपाईयों ने किया पौधारोपण
देवरिया, जुलाई 7 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। समाजवादी युवजन सभा के तत्वावधान में चल रहे हर बूथ, एक पेड़ अभियान के छठवें दिन सदर विधान सभा क्षेत्र के बरसात गांव में पौधारोपण किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।पौधारोपण करने के बाद सयुस के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि यह अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा के प्रति जनजागरण और जनसंकल्प का अभियान है। प्रत्येक पौधा प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व तथा एक हरित, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत के निर्माण का प्रतीक है। विनय यादव, प्रमोद कुमार, संदीप यादव, रामईश्वर, अरविन्द यादव, विकास, चन्द्रिका कुशवाहा, संदीप विश्वकर्मा, रामलखन कुशवाहा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.