देवरिया, नवम्बर 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। मंगलवार को जिले के सभी 2121 परिषदीय और 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा सुचारू रूप से शुरू हो गई। पांच दिनों तक चलने वाली परीक्षा में इस बार विभाग से प्रश्नपत्र की व्यवस्था की गई है, जिससे शिक्षकों को परीक्षा कराने में काफी सहूलियत हुई। हालांकि कुछ विद्यालयों में प्रश्नपत्र को लेकर दिक्कत भी हुई। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: परिषदीय विद्यालयों में शुरू हुई अर्द्धवार्षिक परीक्षाएंपरीक्षा की शुरुआत और व्यवस्था देसही देवरिया ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मुंडेरा उर्फ देऊरवा में विज्ञान व संस्कृत के प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे थे। यहां पर शिक्षकों ने दूसरे स्कूलों से प्रश्नपत्र मंगाकर परीक्षा कराई। उत्तरपुस्तिका की व्यवस्था प्रधानाध्यापकों ने खुद से की ...