देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने पत्र जारी कर कहा है कि विद्यालयों में पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु समस्त अध्यापकों को आदेशित किया जाता है कि छात्रों की सुरक्षा एवं हित को दृष्टिगत रखते हुए सभी परिषदीय विद्यालयों में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश तत्काल प्रभाव से वर्जित किया जाए। कोई भी बाहरी व्यक्ति, यू-टयूबर एवं सोशल मीडियों से जुड़े किसी भी व्यक्ति को सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कर फोटो या वीडियोग्राफी करने हेतु प्रवेश न दिया जाए।उन्होंने कहा है कि कुछ बाहरी व्यक्ति, यू-टयूबर अनाधिकृत रूप से जनपद के परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश कर विद्यालय एवं स्टाफ के फोटो एवं वीडियों खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं, जिससे विद्यालय...