देवरिया, अक्टूबर 3 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सरयू की रफ्तार फिलहाल थम गई है, लेकिन नगर से लेकर मैदानी इलाकों में दबाव में कोई कमी नहीं आई है। स्थिति लगातार बिगड़ रही है। परसिया देवार के निकट तटबन्ध से पानी ओवरफ्लो कर गया है। पानी परसिया देवार के खेतों और झोपड़ियों में भर रहा है। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए पीएसी बुला ली है। पानी से मैरुण्ड गांवों में हालात बेहद खराब है। नगर के आधा दर्जन मोहल्लों सहित इन गांवों में घरों में पानी घुस गया है और रास्ते बंद हो गए है। बाढ़ से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर असर पड़ा है। फसलें डूब गई है। कहीं आना-जाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन द्वारा बचाव कार्य शुरू नहीं किए जाने से लोगों की दिक्कतें और बढ़ रही है। यह भी पढ़ें- Balia News: सरयू की तबाही जारी, घटाव पर गंगा से राहत की आसबा...