देवरिया, अगस्त 3 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। रोटरी क्लब देवरिया का 24 वां पद-स्थापना व शपथ ग्रहण समारोह श्री हनुमान मंदिर के करीब रामाबाबू के बगीचा परिसर में आयोजित हुआ। समारोह में वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर अपना दायित्व ग्रहण किया। मुख्य अतिथि डीजीई रोटेरियन मंकेश्वर नाथ पाण्डेय, एजी डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव व चार्टर अध्यक्ष अखिलेंद्र शाही ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पूनम मणि त्रिपाठी व रोटेरियन राजेन्द्र जायसवाल ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में चार्टर अध्यक्ष श्री शाही ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा, समर्पण और सामाजिक दायित्वों की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाता रहा है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोटरी प्रयागराज की कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व उन्होंने नई कार्यकारिणी से समा...