देवरिया, नवम्बर 7 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग में परिषदीय शिक्षकों की पदोन्नति की उम्मीद करीब दस साल बाद जगी है, लेकिन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंचने के बावजूद विभागीय तैयारियां पूरी होती नहीं दिख रही हैं। सात नवंबर तक पदोन्नति करने का निर्देश हैं। जबकि अभी वरिष्ठता सूची की विसंगतियां ही दूर नहीं हो सकी हैं। इससे शिक्षकों में नाराजगी बढ़ रही है।निर्धारित समय में पदोन्नति पूरी हो पाएगी या नहीं, इसको लेकर असमंजस है। गुरुवार को 3045 शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी की गई। लेकिन शिक्षकों के अनुसार सूची में कई तरह की त्रुटियां हैं। सूची तैयार करने में लापरवाही के कारण शिक्षकों को अपनी वरिष्ठता स्पष्ट कराने को परेशान होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: रिक्त पदों पर टिकी शिक्षकों की निगाहें प्राथमिक...