देवरिया, अक्टूबर 24 -- Deoria News: देवरिया, विधि संवाददाता। जिला जज धनेंद्र प्रताप सिंह की अदालत ने सुनवाई के बाद शुक्रवार को नगर पंचायत पथरदेवा टेंडर विवाद के तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। आरोपियों को एक-एक लाख रुपये जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।8 अक्टूबर को कुछ लोगों ने पथरदेवा नगर पंचायत के ईओ हिमांशु सिंह के साथ कस्बे के चौराहे पर मारपीट की और उनके अपहरण की कोशिश की। मामले में चेयरमैन की तहरीर पर पुलिस ने करुणेश, धीरज सिंह, विवेक दूबे, निलेश शुक्ला, विकास सहित अन्य कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपियों में करुणेश, धीरज सिंह और विवेक दूबे को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया। जनपद न्यायाधीश की अदालत ने सुनवाई के बाद धीरज सिंह, करुणेश, विवेक दूबे को जमानत देते हुए रिहा करने ...