देवरिया, जुलाई 23 -- Deoria News: भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रजवल गांव निवासी एक परिवार के सभी सदस्यों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर दर्ज किया है।शहनाज अंसारी पुत्री रसूल अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी कि रजवल निवासी ससुर मंसूर, पति मुज्जफर, सास नूर निशा, ननद निशा तथा देवर मुदस्सिर आलम सब मिलकर मारपीट करते हैं। दहेज के लिए पूरा परिवार उसे प्रताड़ित करता है। पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...