देवरिया, नवम्बर 15 -- भूमि विवाद में बढ़ा तनाव Deoria News: महदहां (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में भूमि विवाद को लेकर सास-ससुर और बहू के बीच चल रहा विवाद शुक्रवार देर शाम फिर बढ़ गया। बहू ने अपने ससुराल पक्ष के लोगों पर गाली-गलौज और मारपीट करने के साथ ही पति पर चाकू से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देने के बाद शनिवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव निवासी अंजू रावत पत्नी रोहित रावत ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल और कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि वह अपने पति के साथ ससुराल में रहती है। शुक्रवार देर शाम करीब आठ बजे वह अपने पति रोहित के साथ घर पर थी। इसी दौरान उसके सास-ससुर व परिवार के...