Deoria News: पढ़ने के लिए परिजनों ने डांटा तो किशोर ने नदी में लगा दी छलांग
देवरिया, अक्टूबर 17 -- Deoria News: भागलपुर (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पढ़ाई के लिए परिजनों की डांट से नाराज एक किशोर ने शनिवार को भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था। बताया गया कि मईल थानाक्षेत्र के पनिका बाजार के रहने वाले गफूर मोहम्मद के सबसे छोटा बेटे सेराज (17) को परिवार के लोग आए दिन पढ़ाई के लिए डांटते थे। शनिवार को भी परिवार के लोगों ने उसे समझाया तो वह नाराज हो गया और बाइक लेकर घर से निकल गया। इसके बाद वह भागलपुर पुल पर पहुंचा और बाइक खड़ी कर नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मां मैरुन्निशा समेत अन्य लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में मईल व उभांव थाने की भी पुलिस पहुंच गई और किशोर की तलाश शुरू करा दी। नाविकों के साथ ही गोताखोर भी लगाए गए हैं।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.