Deoria News: पट खुलते ही गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयकारा
देवरिया, सितम्बर 16 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री गणेश पूजन समिति के तत्वावधान में मझगावां गली में भव्य पंडाल में गणेश प्रतिमा स्थापित किया गया। जैसे ही गणति प्रतिमा का पट खुला गणपति बप्पा मोरया के जयकारे से पूरा पाण्डाल गूंज उठा। इस दौरान प्रतिमा का पूजा अर्चना व पट्ट अनावरण सोमवार की देर रात समिति के पदाधिकारी सत्यनारायण सोनी व समिति के सदस्यों ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा अर्चना की गई। गणेश स्तुति, शंखनाद और गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से संपूर्ण माहौल भक्तिमय हो उठा। सोनार समाज के नगर अध्यक्ष एड. अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि दशकों से चली आ रही परंपरा के अनुसार प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर स्वर्ण व्यवसायियों एवं भक्तों द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.