Deoria News: पकड़िहवा-अमारी के मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली
देवरिया, नवम्बर 3 -- Deoria News: महुआडीह(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये की मांग आज भी बरकरार है। वक्त बदला, घरों को रोशन करने के तरीके बदले, लेकिन मिट्टी के दीयों का पारंपरिक महत्व कम नहीं हुआ। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों के बीच मिट्टी के दीये आज भी दीपोत्सव की पहचान बने हुए हैं। त्योहार नजदीक आते ही महुआडीह क्षेत्र के पकड़ियवा और अमारी झांगा गांव में कुम्हार परिवारों की व्यस्तता बढ़ गई है। यहां के दो कुम्हारों ने इस बार कुल एक लाख 35 हजार दीये तैयार किए हैं। पिछले साल की बिक्री को देखते हुए उन्हें इस बार भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। क्षेत्र के पकड़ियवा गांव निवासी उदयभान प्रजापति ने बताया कि उन्होंने इस बार दीपावली के लिए 70 हजार मिट्टी के दीये तैयार किए हैं। पिछले साल उनके 69 हजार दीये बिके थे। वहीं अमारी झा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.