Deoria News: नौकरी दिलाने के नाम पर 2.25 लाख हड़पा, केस दर्ज
देवरिया, जुलाई 14 -- Deoria News: रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनहुला रामनगर निवासी विजय कुमार ट्रक चालक है। उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के विशुनपुर चिरकिहवा निवासी अनवारुल पुत्र मुस्ताक ने उसे सऊदी अरब में चालक की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने विदेश भेजने और वीजा बनवाने के नाम पर विभिन्न माध्यमों से करीब 2.25 लाख रुपये ले लिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने नवंबर 2024 में उसे सऊदी अरब भेजा, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि उसे वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.