देवरिया, जुलाई 25 -- Deoria News: भटनी (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भटनी-सिवान रेलखंड पर नोनापार गांव स्थित रेलवे ढाला संख्या 115-सी पर शनिवार को डाउन लाइन की पटरी बदलने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे की ओर से दोपहर 12 बजे से करीब एक बजे तक ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान रेलवे फाटक से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।रेलवे फाटक बंद रहने से भटनी, नोनापार और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दोपहर के समय स्कूलों की छुट्टी होने के कारण स्कूली वाहनों के आवागमन पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।स्थानीय लोगों का कहना है कि भटनी बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य चलने के कारण इन दिनों अधिकतर छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। ऐसे में फाटक बंद रहने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग सकती है...