Deoria News: नेत्र शिविर दस लोगों के आंखों की हुई जांच
देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। इनर व्हील क्लब के तत्ववाधान में जीवन धारा प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को नेत्र सर्जन डॉ. एसके अग्रवाल के अस्पताल में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। अध्यक्ष शर्मिला सोनी के नेतृत्व में लगे शिविर में क्लब के दस सदस्यों के आंखों की जांच हुई। इसमें मोतियाबिंद, दृष्टिदोष एवं अन्य नेत्र संबंधी जांच की गई। साथ ही आवश्यक परामर्श दिया गया।क्लब संपादक डॉ. माया सिंह ने कहा कि नेत्र शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। इसे स्वस्थ रखने के लिए समय-समय पर परीक्षण करवाते रहना चाहिए। इस दौरान प्रेमा केडिया, आभा श्रीवास्तव, सीमा जायसवाल, निरूपमा, खुशबू, डॉ. शीला, अनीता बरनवाल, संतोष अग्रवाल, डॉ. प्रखर, डॉ. पुलक, डॉ. हिमानी, डॉ. सोनाली आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.