देवरिया, नवम्बर 17 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय को सुव्यवस्थित किए जाने की आवश्यकता जताते हुए वायरिंग, साफ-सफाई, पेंटिंग, खिड़कियों पर पर्दे आदि की व्यवस्था कराने व कार्यालय में प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के बैठने के लिए कक्ष को व्यवस्थित किए जाने का निर्देश दिया।उन्होंने इसके लिए अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी को आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजना तैयार कर कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यालय को सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से भी व्यवस्थित किया जाए तथा शौचालय एवं कर्मचारियों के बैठने आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि संबंधित अभिलेख सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप ...