Deoria News: निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ नहीं होगा कोई समझौता :डीएम
देवरिया, अगस्त 22 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को दो निर्माण परियोजनाओं की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के नमूने को लेकर जांच के लिए भेजने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता एवं प्रयुक्त सामग्री की मानकों के अनुरूपता की जांच के लिए खुदाई कराकर सड़क की विभिन्न परतों का परीक्षण कराया।डीएम ने सबसे पहले पिपरा चंद्रभान से सहजौली मार्ग में खुदाई कर सड़क की गुणवत्ता एवं मानकों की जांच कराई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत निर्माणाधीन पिपरा चंद्रभान मार्ग की लंबाई 6.92 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 6.20 करोड़ रुपये है। डीएम ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सड़क की गुणवत्ता की जांच के लिए खुदाई कराकर विभिन्न परतों का परीक्षण कराया, जिसमें निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.