देवरिया, अक्टूबर 31 -- Deoria News: तरकुलवा (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया-कसया मार्ग पर रतनपुरा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया की सेटिंग (सेंटरिंग) में एक थार गाड़ी फंस गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और गाड़ी में सवार लोग सुरक्षित बच गए। शुक्रवार की देर रात कसया की तरफ से यूपी 32 नंबर की थार गाड़ी देवरिया की ओर जा रही थी। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास फोरलेन के लिए सड़क पर पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। रात में अंधेरा होने के कारण चालक को निर्माणाधीन पुलिया का सही अंदाजा नहीं हो सका। इससे अनियंत्रित होकर थार पुलिया की सेंटरिंग में जा फंसी। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने गाड़ी को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी...