Deoria News: निर्धारित मूल्य से अधिक में यूरिया खाद बेचने की शिकायत
देवरिया, जुलाई 4 -- Deoria News: रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। गोविंदपुर स्थित साधन सहकारी समिति पर किसानों ने यूरिया खाद निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बेचने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि समिति के गोदाम प्रभारी 268 रुपये की जगह 280 से 290 रुपये तक वसूल रहे हैं। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री का हवाला देकर कई किसानों को यूरिया खाद देने से भी इंकार किया जा रहा है।बरईपुर लाला निवासी रामप्रीत ने फोन के माध्यम से जिला कृषि अधिकारी से मामले की शिकायत करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की। पोखरभिंडा लाला के आशीष यादव ने बताया कि 280 रुपए का खाद गोविंदपुर गोदाम से हमने लिया है। इसी तरह इसी गांव के राजा यादव ने भी 280 रुपए में एक बोरी खाद लिया। शिकायत के बाद जिला कृषि अधिकारी ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.