Deoria News: निरीक्षण में ड्यूटी से गायब मिले पांच कर्मी, एडीएम ने मांगा जवाब
देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह ने सोमवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों का मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए गए। अपर जिलाधिकारी दोपहर बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। एडीएम को नपा में देखते ही हड़कम्प मच गया। निरीक्षण के क्रम में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया तो यहां पर तैनात जेई अवनीश राय, संजय यादव, रामबरीका, अमित जायसवाल और धीरेंद्र तिवारी अनुपस्थित मिले। एडीएम ने स्पष्टीकरण लेने के लिए ईओ निरूपमा प्रताप को निर्देश दिया। साफ-सफाई, कार्यालय में पत्रावलियों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.