Deoria News: निरीक्षण के दौरान बीएसए ने आठवीं के छात्रों को पढ़ाया अलंकार
देवरिया, अगस्त 21 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने गुरुवार को विकासखंड गौरीबाजार के संविलियन विद्यालय रतनपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र उपस्थिति, बुनियादी सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को अलंकार पढ़ाया। बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कुल 241 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिनमें से निरीक्षण के दौरान 187 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में प्रधानाध्यापक, छह शिक्षक एवं तीन अनुदेशक कार्यरत हैं। निरीक्षण के समय सभी शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाओं में शिक्षण कार्य करते पाए गए। समय-सारणी एवं शिक्षक संदर्शिका के अनुसार कक्षाएं संचालित हो रही थीं। यह भी पढ़ें- स्कूल का जायजा लेने पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.