देवरिया, अक्टूबर 25 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने शनिवार को सदर विकासखंड के आठ परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में कम छात्र उपस्थिति और अन्य खामियां मिलने पर शिक्षकों को फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी।निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय लाहिलपार खास में साफ-सफाई एवं शिक्षक डायरी की स्थिति असंतोषजनक मिलने पर डांट लगाई। प्राथमिक विद्यालय बांसपर में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया।प्राथमिक विद्यालय लाहिलपार खास में 52 के सापेक्ष 30 बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय लाहिलपार उर्फ रतनपुरा के निरीक्षण के दौरान कुल 62 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 37 बच्चे उपस्थित पाए गए।उपस्थिति में सुधार लाने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय...