Deoria News: निजी अस्पताल में बच्चे की मौत की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
देवरिया, अगस्त 13 -- Deoria News: देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। शहर के एक निजी अस्पताल में बच्चे की मौत की स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने जांच कमेटी गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी हैं। बुधवार को बच्चे के पिता ने डीएम, एसपी और सीएमओ से लिखित शिकायत की। वहीं रामपुर कारखाना के विधायक ने भी डीएम,एसपी और सीएमओ को पत्र लिख बच्चे के मौत की जांच कराने की मांग की। सोमवार की रात हास्पिटल में इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गयी थी। मौत के बाद परिजनों ने इंजेक्शन लगाने, इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने परिजनों को समझाकर शांत किया और हास्पिटल का सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया。 यह भी पढ़ें- Deogarh News: मधुपुर : प्रसव के बाद नवजात की मौत, हंगामाबच्चे की तबियत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.