Deoria News: निकाह से पहले मंगेतर को भेजा आपत्तिजनक मैसेज, केस
देवरिया, नवम्बर 1 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। निकाह के दो दिन पहले युवती के मंगेतर को वाट्सएप के जरिये आपत्तिजनक मैसेज भेजकर शादी तोड़वाने का प्रयास किया गया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि देर शाम तक इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। भाटपाररानी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की निकाह सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से होनी है। एक नवंबर को निकाह की तिथि निर्धारित की गई है। इस बीच युवती के मंगेतर को एक वाट्सएप के जरिये मैसेज भेजा गया है। जिसमें निकाह तोड़ देने की बात कही गई है। आरोप लगाया गया है कि युवती का उससे भी अवैध संबंध है। इसलिए निकाह तोड़ दिया जाए। मैसेज आने के बाद युवक ने अपने परिवार के साथ ही लड़की पक्ष को भी इसकी जानकारी दी तो उनके पैर तले जमीन ही खिसक गई। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.