Deoria News: निकाय कर्मचारी महासंघ ने की समस्याओं के समाधान की मांग
देवरिया, अगस्त 11 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी से विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गयी। कर्मचारी हित से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के साथ नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा अवकाश के दिनों में किये जाने वाले कार्य के बदले नियमानुसार प्रतिक दिये जाने पर विचार-विमर्श किया गया। श्रम विभाग द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी की दरों के अनुसार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन मानदेय में वृद्धि किये जाने के सम्बन्ध में भी चर्चा की गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही किये जाने पर विचार किया गया। बैठक में नियमित अधिकारी,कर्मचारियों को लिंक अधिकारी नियुक्त करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: स्वास्थ्यकर्मियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.