Deoria News: निकायों को ट्रैफिक, पार्किंग व जलभराव की समस्या के समाधान का निर्देश
देवरिया, अगस्त 6 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। नगर निकायों के कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई। इसमें ट्रैफिक, पार्किंग व जलभराव की समस्या के समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि नगर निकाय शहरी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। शहरी क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का विकास करना नगर निकायों की प्रमुख जिम्मेदारी है। अधिशासी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें और नगर क्षेत्रों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकसित बनाएं। साथ ही संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी नगर क्षेत्रों में ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.