Deoria News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
देवरिया, अगस्त 17 -- Deoria News: बनकटा, हिन्दुस्तान संवाद। बनकटा पुलिस ने रविवार को सोहनपुर बाजार के पास से पाक्सो एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग पीड़िता को बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी राजपूत विशाल पवन सिंह के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 13 जुलाई को अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कहीं चले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस पीड़िता की तलाश में जुटी थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सोहनपुर बाजार के पास से पीड़िता को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Gridih News: 24 घंटे में हजारीबाग से पकड़ाया अपहर्ता, नाबालिग लड़की बरामद विवेचना के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.