Deoria News: नवनिर्मित मकान में मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
देवरिया, अगस्त 18 -- Deoria News: देवरिया, निज संवाददाता। शहर के भटवलिया में एक नवनिर्मित मकान में मोटर चालू करते समय करंट की चपेट में आने से मंगलवार को एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के ग्राम रावतपार रघेन निवासी राजेश सिंह (45) पुत्र गुलाब सिंह गीडा में एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। साथ ही इन दिनों भटवलिया में वह मकान का निर्माण करा रहे थे। सुबह सात बजे वह मकान में लगे मोटर को चालू करने के लिए गए। अचानक वह करंट की चपेट में आ गए और झुलस गए। परिवार के लोगों ने उन्हें करंट से दूर किया और उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ ही पुलिस को जानकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.