देवरिया, अक्टूबर 18 -- Deoria News: सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। आरएल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलेमपुर में शनिवार को मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम के साथ नवरात्रि एवं दशहरा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने नवदुर्गा, महिषासुर मर्दिनी और राम-रावण प्रसंग का मनमोहक मंचन कर भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति की झलक प्रस्तुत की। वहीं सीओ समेत महिला पुलिस कर्मियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया। अंशु सिंह, पायल, ज्योति मद्धेशिया, शाजिया मुजीब और आंचल वर्मा ने छात्राओं को कोरियोग्राफ कर प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाया। निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य किताबी ज्ञान के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता विकसित करना भी है।सीओ यह भी पढ़ें-...